उप विकास आयुक्त ने की बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा

Share This News

उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने आज जिला बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा की।

उन्होंने इकाई के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जिला बाल संरक्षण इकाई के बेहतर संचालन हेतु जिला प्रशासन हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

वहीं इकाई में रिक्त पदों को शीघ्र भरने के लिए सचिव महोदय को पत्र प्रेषित कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा जिला स्तर पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से भी रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्देश दिया।

उप विकास आयुक्त ने बालिका गृह तथा विशेष दत्तक ग्रहण की जानकारी ली। साथ में एक बालक गृह खोलने के लिए प्रस्ताव तैयार कर सचिव महोदय को भेजने का निर्देश दिया।

बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती स्नेह कश्यप, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी श्रीमती साधना कुमारी व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a comment