केंदटाड़ टोला में पानी संकट का किया समाधान

Share This News

तोपचांची प्रखंड अंतर्गत चैता ग्राम पंचायत के केंदटाड़ टोला में पेयजल संकट की समस्या का दो दिनों में समाधान कर दिया गया।

इसकी जानकारी देते हुए उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने बताया कि जलसेवा पोर्टल पर उपरोक्त टोला में चापानल खराब होने की शिकायत दर्ज हुई थी। शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की गई।

प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री एजाज हुसैन अंसारी तथा कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की गई। संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए। तत्पश्चात केंदटाड़ टोला में पेयजल संकट की समस्या का दो दिनों में समाधान कर दिया गया।

उप विकास आयुक्त ने आमजनों से अपील की है कि जहां कहीं भी पानी का संकट उत्पन्न हो या चापानल खराब हो तो आमजन जलसेवा पोर्टल https://dhn-jalsewa.in पर शिकायत दर्ज कराएं। शिकायत का त्वरित समाधान किया जाएगा

Leave a comment