Gujarat के Udhna Railway Station पर रविवार को अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब बड़ी संख्या में यात्री अचानक स्टेशन पर पहुंच गए और हालात नियंत्रण से बाहर हो गए।
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और एलपीजी की कमी का असर अब देश में भी देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर उद्योग प्रभावित हो रहे हैं, जिससे कामगारों को अपने घर लौटने की मजबूरी झेलनी पड़ रही है।
उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली ट्रेनों में सीट पाने के लिए भारी भीड़ जुट गई। उधना-हसनपुर ट्रेन के लिए लाइन लगवाई जा रही थी, लेकिन कुछ लोग नियम तोड़कर आगे बढ़ने लगे, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।
भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस और आरपीएफ को लाठीचार्ज करना पड़ा। सामने आए वीडियो में यात्री खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागते और जालियों तक पार करते दिखे।
वहीं, रेलवे अधिकारियों के मुताबिक गर्मी की छुट्टियों के चलते यात्रियों की संख्या बढ़ना भी इस भीड़ का एक बड़ा कारण है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं और हालात पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।