सूर्य हाइलैंड सिटी में भगवान परशुराम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन सम्पन्न

Share This News

धनबाद। सूर्य हाइलैंड सिटी के गणेशा हाउस में भगवान परशुराम जी का पावन जन्मोत्सव प्रथम बार अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सोसाइटी के सभी निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और पूरे आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके उपरांत संध्या समय भक्ति-भाव से ओतप्रोत आरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आरती के पश्चात सभी उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भूतपूर्व महाप्रबंधक (औद्योगिक) डॉ. हरेंद्र किशोर की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने संबोधन में भगवान परशुराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया तथा इस प्रकार के सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों की सराहना की।

कार्यक्रम के सफल संचालन एवं आयोजन में डॉ. अशोक कुमार, डॉ. भक्ति सिंह, नवीन कुमार, हरे राम शर्मा, अरुण झा एवं पुनीता शर्मा का विशेष योगदान रहा।

पूरे कार्यक्रम में सूर्या हाइलैंड सिटी के निवासियों का उत्साह, सहयोग एवं समर्पण देखने योग्य रहा। सभी के संयुक्त प्रयास से यह आयोजन अत्यंत सफल एवं यादगार बन गया।
अंत में आयोजन समिति द्वारा सभी उपस्थित श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं अतिथियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

Leave a comment