धनबाद: मंगलवार को एनएसयूआई बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के अध्यक्ष राज रंजन सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ डीएसडब्ल्यू को ज्ञापन देते हुए ये कहा कि 24/3/2026 को होने वाली सेमेस्टर 7 की परीक्षा को स्थगित की जाए।विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर 7 की परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है, जिसमें 24/3/2026 को लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का पहला आर्ग है, और उसी दिन परीक्षा की भी तिथि दे दी गई है, जिससे काफी विद्यार्थियों को समस्या हो शक्ति है इसको देखते हुए एनएसयूआई ने ज्ञापन देते हुए कहा कि यह देखा जा रहा है कि जब भी कोई पर्व होता हैं विश्वविद्यालय उसको नजरअंदाज करते हुए अपने मुताबिक परीक्षाएं की तारीख जारी कर देती है। आगे से विश्वविद्यालय यह सब चीजों को ध्यान में रखते हुए परीक्षाएं की तारीख जारी करे, अगर ऐसा नहीं होता है तो एनएसयूआई जो कदम उठाएगी उसकी जिम्मेवारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी
मौके पर बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय अध्यक्ष राज रंजन सिंह पीके रॉय कॉलेज उपाध्यक्ष आयुष सिंह, बिप्लब कुमार, अंजनी, सौरभ तथा अन्य छात्र मौजूद थे।