जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए उपायुक्त, समस्याओं के निष्पादन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

Share This News

■आज दिनांक 17 मार्च 2026 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन द्वारा कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को सुना एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों का जल्द से जल्द जाँच कराते हुए उचित समाधान कराया जाएगा।

■जनता दरबार में पेयजल आपूर्ति, बिजली आपूर्ति, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मईया सम्मान योजना, होमगार्ड बहाली, म्यूटेशन, भूमि मापी, रैयत तथा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, आपसी विवाद, मारपीट, धमकी, मत्स्य पालन, पीएम कुसुम योजना से सोलर पंप, ईलाज हेतु आर्थिक सहायता, सेवानिवृत्त, पेंशन, लंबित राशि भुगतान, मृत्यु प्रमाण पत्र निर्माण समेत कई अन्य शिकायतें तथा आवेदन प्राप्त हुई।

■उपायुक्त ने लोगों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन विधि सम्मत आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा।

Leave a comment