अनुमंडल दंडाधिकारी ने की स्टार मार्क शिकायतों की समीक्षा

Share This News

त्वरित निष्पादन के लिए बनाई दो टीम

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे ने आज अपने कार्यालय कक्ष में स्टार मार्क शिकायतों की समीक्षा की।

अनुमंडल दंडाधिकारी ने बताया कि उपायुक्त को विभिन्न माध्यम से कई शिकायतें प्राप्त होती है। इसमें महत्वपूर्ण शिकायतों पर उपायुक्त द्वारा स्टार मार्क कर संबंधित पदाधिकारी को जांच करके शिकायत का निष्पादन करने के लिए निर्देशित किया जाता है।

इस क्रम में आज सभी स्टार मार्क शिकायतों की समीक्षा की। शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी श्री नारायण राम तथा कार्यपालक दंडाधिकारी श्री रविन्द्र नाथ ठाकुर के नेतृत्व में दो टीम बनाई है। टीम लगातार स्टार मार्क शिकायतों की मॉनिटरिंग करेगी। इससे शिकायत निष्पादन की प्रक्रिया में तेजी आएगी।

Leave a comment