उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने आज गोविंदपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत में बंद व खराब चापानल व सोलर जल मीनार का शीघ्र मरम्मत कर ठीक करने का निर्देश दिया।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि गर्मी से पूर्व सभी चापानल व सोलर जल मीनार कार्यरत होने चाहिए। किसी भी पंचायत में ग्रामीणों को जल की परेशानी नहीं होनी चाहिए। भ्रमण के दौरान उन्होंने गोविंदपुर प्रखंड के काशिटांड, मझलाडीह सहित अन्य पंचायतों का निरीक्षण किया। पंचायतों का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र, आवास योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन की योजनाओं की जांच व निरीक्षण किया।