पीoएमoश्री योजना के  अंतर्गत जिला स्तरीय FLN मेला सह सांस्कृतिक विनिमय कार्यक्रम का आयोजन

Share This News

भारत की संस्कृति को जानने और समझने का एक अच्छा प्रयास है यह आयोजन – उपायुक्त

आज दिनांक 16 मार्च को पीoएमoश्री योजना के  अंतर्गत जिला स्तरीय FLN मेला सह सांस्कृतिक विनिमय कार्यक्रम का आयोजन टाउन हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम में 14 पीएम श्री विद्यालयों के 750 सौ बच्चों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन, कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक झा, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री आयुष कुमार, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी तथा अन्य ने समवेत रूप से किया।

FLN मेला का आयोजन विद्यालय स्तर पर पहले ही किया जा चुका है, विद्यालय स्तर से चुने गए सर्वश्रेष्ठ TLM को जिला स्तर पर प्रदर्शित किया गया, जिसमें पीएम श्री विवेकानंद सेवा आश्रम मध्य विद्यालय टुंडी को प्रथम पुरस्कार, उत्क्रमित उच्च विद्यालय डांगेपारा को द्वितीय पुरस्कार तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय दुमदुमी को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

सांस्कृतिक विनिमय कार्यक्रम के अंतर्गत सभी विद्यालयों को एक-एक राज्य आवंटित किया गया था, इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बलियापुर को बिहार की सभ्यता संस्कृति प्रस्तुत करने पर, द्वितीय स्थान पीएम श्री आदर्श मध्य विद्यालय राजगंज को बंगाल की सभ्यता संस्कृति बहुत प्रस्तुत करने पर तथा तृतीय पुरस्कार पीएम श्री पार्षद मध्य विद्यालय केसरकुराल को गोवा की सभ्यता संस्कृति प्रस्तुत करने पर मिला।

उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा यह अच्छा मंच है, बच्चों को और आगे बढ़ना चाहिए और खेल-खेल में सीखने के क्रम को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। सांस्कृतिक कार्यक्रम के विषय में उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति को जानने और समझने का एक अच्छा प्रयास है। इसका संपूर्ण उपयोग किया जाना चाहिए।

जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह जी ने कहा कि दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। पीएम श्री योजना ने उन्हें एक बहुत अच्छा मंच प्रदान किया है। एफएलएन मेला के टीएलएम को देखकर उन्होंने प्रसन्नता और संतोष व्यक्त किया।

जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक झा ने सभी बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि यह आरंभ है इसी प्रकार आगे बढ़ते जाना है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों के आत्मविश्वास में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। उन्होंने इसके लिए अपनी पूरी टीम शिक्षकों और छात्रों का धन्यवाद भी किया।

कार्यक्रम का संचालन सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अशोक कुमार पांडे ने किया। इस अवसर पर झारखंड शिक्षा परियोजना के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Leave a comment