धनबाद: 15.03.26
दिनांक 14.03.26 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वीडियों कांफ्रेंसिंग के पुरुलिया-आनन्द विहार टर्मिनल (दिल्ली) एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया |
इस अवसर पर माननीय सांसद श्री काली चरण सिंह बरवाडीह स्टेशन पर, माननीय सांसद श्री विष्णु दयाल राम डाल्टनगंज स्टेशन पर तथा माननीय विधायक श्री प्रकाश राम टोरी स्टेशन पर गाड़ी संख्या 04020 पुरुलिया-आनंद विहार स्पेशल के आगमन के अवसर पर उपस्थित थे | इस अवसर पर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर अन्य माननीय अतिथि गणमान्य, मंडल के अधिकारीगण, कर्मचारीगण सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे |