माननीय रक्षा मंत्री Shri Rajnath Singh से कर्नल जे.के. सिंह की शिष्टाचार भेंट

Share This News

नई दिल्ली — कर्नल जे.के. सिंह एवं उनकी पत्नी श्रीमती नीतिका सिंह ने आज माननीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh ji से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर कर्नल जे.के. सिंह ने पूर्व सैनिकों के अनुभव, अनुशासन एवं कौशल के प्रभावी उपयोग हेतु बहुउद्देश्यीय एक्स-सर्विसमैन फोर्स के गठन संबंधी एक अवधारणा पत्र प्रस्तुत किया। प्रस्तावित बल का उद्देश्य औद्योगिक सुरक्षा सुदृढ़ीकरण, पर्यटन क्षेत्र में जान फूँकना और वृहत तौर पर रोजगार सृजन, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण, युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना तथा खेल प्रतिभाओं की पहचान एवं प्रोत्साहन जैसे राष्ट्रीय कार्यों में योगदान सुनिश्चित करना है।

माननीय रक्षा मंत्री ने प्रस्ताव को गंभीरता से सुना तथा राष्ट्र निर्माण में पूर्व सैनिकों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment