धनबाद :8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लालमणी वृद्धा सेवा आश्रम एवं ओल्ड एज होम सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आश्रम में आश्रित महिला वृद्धजनों को आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी की पत्नी निसात परवींन, कार्यकारी अध्यक्ष बी सुधीर की पत्नी बी ज्योति, कोषाध्यक्ष ओमकार मिश्रा की पत्नी उमा मिश्रा,नीरजा राय, सुधा मिश्रा,काजल कुमारी शिवानी देवी ने समस्त महिला वृद्धजनों को केक काटकर खिलाया एवं सम्मानित किया। साथ ही समाजसेवी रामनाथ मिश्रा की पत्नी का जन्मदिन भी मनाया गया।सभी लोगों ने वृद्धजनों के संग भोजन का आनंद उठाया और उनका आशीर्वाद लिया। अध्यक्ष नौशाद गद्दी ने कहा कि घर की संपन्नता, समाज का कल्याण और देश के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सम्मान कार्यक्रम में आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी, बी सुधीर, ओमकार मिश्रा, संस्कार ज्ञानपीठ के संस्थापक भुरूस कुमार राय, रामनाथ मिश्रा, डॉ मुकेश कुमार राय,मनीष कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

