धनबाद :8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर धनबाद जिला कांग्रेस के प्रवक्ता सह मीडिया चेयरमैन पप्पू कुमार तिवारी ने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नारी ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ कृति है,भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को सर्वोपरि माना गया है,यस्य पूज्यते नार्यस्तु तत्र रमन्ते देवता:। जहां नारी की पूजा होती है,वहां देवता निवास करते हैं,किंतु वर्तमान समय में जो हालत दिखाई देते हैं,उसमें नारी का हर जगह आए दिन अपमान होता चला आ रहा है,नारी प्रधान देश में नारी का अपमान होना काफी चिंतनीय व निंदनीय है,इस सम्मान को बरकरार रखने एवं उन्हें उचित सम्मान देने की सकारात्मक पहल होनी चाहिए,महिला दिवस केवल एक तारीख नहीं बल्कि समानता की दिशा में एक मजबूत संदेश है!
आगे उन्होंने कहा कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि जब महिलाओं को अवसर मिलता है तो समाज और देश दोनों प्रगति करते हैं,यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों,संघर्षों और समाज में उनके अमूल्य योगदान को सम्मान देने के लिए समर्पित हैं।आगे उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति को बरकरार बनाए रखते हुए नारी का सम्मान कैसे किया जाए इस पर विचार करना आवश्यक है,सिर्फ 50 फ़ीसदी आरक्षण से नारी का कल्याण नहीं हो सकता,जरूरत है नारी शक्ति का उपयोग जो अधिकार संविधान ने दिया है उसका सदुपयोग किया जाना चाहिए,महिलाओं पर शोषण,घरेलू हिंसा,अत्याचार,मानसिक प्रताड़ना जैसे घृणित घटनाओं को संगठित एवं जागरूक होकर विरोध करने एवं उनके सम्मान की रक्षा करने को लेकर देश को आगे आना होगा,भारतीय इतिहास में लक्ष्मी बाई,सरोजिनी नायडू, सावित्रीबाई फुले,मदर टेरेसा,इंदिरा गांधी,लता मंगेशकर जैसे अनगिनत महान नारियों ने एक प्रेरणा देने का काम किया है,कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं के प्रति सदैव सम्मान देने का काम किया है और उनके इसी सम्मान को बरकरार रखते हुए कांग्रेस पार्टी ने देश में इंदिरा गांधी जी को प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं प्रतिभा पाटिल को प्रथम महिला राष्ट्रपति बनाने का काम किया है,आगे उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समस्त महिलाओं एवं देशवासियों को शुभकामनाओं के साथ बधाई दी।