भक्तिमय महोत्सव में उमड़े हजारों श्रद्धालु, निकली साई पालकी यात्रा।
धनबाद/सिंदरी: ओम श्री साई संस्थान से संचालित सिंदरी साई मंदिर के 18वें स्थापना दिवस पर रविवार को साई महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह काकड़ आरती के साथ अनुष्ठान शुरू हुआ; पुजारी अजीत पांडेय, सहदेव सारखेल और अमित पांडेय ने वैदिक रीति से पूजन संपन्न कराया।युवा संघर्ष मोर्चा (जनवादी) के केंद्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह ने मंदिर में पूजन कर जिले- राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। धनबाद समेत आसपास के जिलों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए, गुरु दत्तात्रेय नंदी बाबा का पूजन किया और साई धुनी की परिक्रमा कर माथे पर विभूति लगाई। भीड़ को देखते हुए सुबह 10 बजे से ही लंगर शुरू कर दिया गया—एक ओर दर्शन की कतारें, दूसरी ओर भंडारा पंक्तियाँ।
धूमधाम से निकाली गई पालकी यात्रा…….
संरक्षक रविंद्र प्रसाद सिंह की देखरेख में मंदिर व भक्त कमेटी ने सफाई-सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की। शाम को बाबा की पालकी यात्रा मंदिर से निकली; भक्त कंधे पर पालकी लेकर शहरपुरा बाजार भ्रमण पर निकले। रंग-बिरंगे निशान, साई भजन और नृत्य-गान के बीच यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर पुनः मंदिर पहुँची।आयोजन में पवन शर्मा,जय प्रकाश सिंह,अरुण सिंह, विभाष ठाकुर, डी के सिंह, अशोक सिंह, ज्वाला सिंह, सतीश सिंह, रेणु सिंह, नीलम ठाकुर सहित कमेटी सदस्य सक्रिय रहे।