बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 86303 आवेदन स्वीकृत

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में आज बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के कार्यान्वयन एवं अनुश्रवण के लिए जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना झारखंड में खरीफ और रबी फसलों के लिए एक किसान हितैषी योजना है। यह किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान पर मामूली शुल्क में बीमा कवर प्रदान करती है। साथ ही प्रभावित किसानों को वित्तीय सहायता सुनिश्चित करती है। इसका
उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं, कीटों और बीमारियों के कारण फसलों को होने वाली हानि से सुरक्षा प्रदान करना है।

बैठक में विचार विमर्श के बाद बाघमारा प्रखंड के 9963, बलियापुर के 9895, धनबाद के 1585, एगारकुंड के 474, गोविंदपुर के 15904, कलियासोल के 8892, निरसा प्रखंड के 5792, पूर्वी टुंडी के 6599, तोपचांची के 19433 एवं टुंडी प्रखंड के 7766 सहित 86303 आवेदनों को सर्वसम्मति से अनुमोदन की स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, जिला खेल पदाधिकारी श्री उमेश लोहरा, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री वेद प्रकाश, जिला मत्स्य पदाधिकारी श्रीमती उषा किरण, डीडीएम नाबार्ड श्री रवि लोहानी, बजाज एलियांज के प्रतिनिधि श्री राघवेंद्र सिंह, एलडीएम कार्यालय से श्री संजीत सिंह व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a comment