धनबाद :नीतीश विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष सह धनबाद जिला जदयू के जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह के नेतृत्व में बिहार के मुख्यमंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का जन्मदिन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार को धूमधाम से मनाया गया। उनके जन्मदिन पर केक काटा गया। पुटकी स्थित इंदिरा ग्राम में सैकड़ो जरूरतमंदों को भोजन कराने के उपरांत अंग वस्त्र दिया गया। वहीं पिंटू कुमार सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दीर्घायु होने का कामना किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव राजू कुमार सिंह, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, झरिया नगर अध्यक्ष अनिल सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज कुमार, जिला महासचिव बैजू सिन्हा, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पुष्पा पांडेय, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बबलू मोदक, मनोज कुमार सिंह, उत्पल झा, जिला सचिव संजय कुमार डे, नमन भारती मुकेश कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय सिंह कुशवाहा, शंकर चौरसिया, लगन महतो, पुना सिन्हा आदि शामिल थे।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट
