बड्स गार्डन स्कूल में स्कॉलरशिप परीक्षा 2026 का आयोजन

Share This News

धनबाद :बड्स गार्डेन एजुकेशन सोसाइटी के सौजन्य से रविवार को राजगंज डलूडीह स्थित बड्स गार्डेन स्कूल परिसर में स्कॉलरशिप परीक्षा 2026 का आयोजन किया गया था, जिसमें लगभग 610 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया । इस छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले लगभग 50 बच्चों को बच्चों को कम शुल्क में स्कूल में अगले तीन वर्ष तक शिक्षा प्रदान की जाएगी । सोसाइटी के इस निर्णय से क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह है ।
कक्षा 1 से लेकर 8 तक के बच्चों को या छूट दी गई थी कि कोई भी मेधावी और योग्य छात्र और छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हो सकते थे।परीक्षा में समय होने वाला बच्चों को स्कूल प्रबंधन की ओर से उपहार आदि भी वितरित किए गए और समिति के अध्यक्ष गोरी प्रमोद ने बताया कि समिति क्षेत्र के मेधावी और योग्य छात्रों को के लिए यह छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया है ताकि मध्यमवर्गीय परिवार के बच्चे भी विद्यालय में पढ़ाई कर सकें।
छात्रवृत्ति परीक्षा के आगे का समय भारी संख्या में अपने बच्चों के साथ अभिभावक भी विद्यालय पहुंचे थे।विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद चौरसिया ने सभी अभिभावकों और बच्चों को धन्यवाद दिया।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment