बदरी रविदास बने वार्ड 11 के पार्षद

Share This News

धनबाद नगर निकाय चुनाव में वार्ड संख्या 11 से बदरी रविदास विजयी घोषित हुए। मतगणना पूरी होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी विकास आनंद ने उन्हें विजय प्रमाण पत्र प्रदान किया।

जीत की घोषणा के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। बदरी रविदास ने क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए वार्ड के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment