एमएस धोनी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, मुलाकात का उद्देश्य नहीं हुआ सार्वजनिक

Share This News

रांची (RANCHI):
झारखंड के गौरव और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। इस अचानक हुई मुलाकात की जानकारी मुख्यमंत्री ने स्वयं साझा की।

मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस भेंट के दौरान धोनी ने गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन से भी मुलाकात की। हालांकि, इस मुलाकात का कोई आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है। सूत्रों के अनुसार यह भेंट नए वर्ष के अवसर पर शुभकामनाओं के आदान-प्रदान से जुड़ी हो सकती है।

इस दौरान कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं। धोनी और मुख्यमंत्री के बीच किसी राजनीतिक विषय या औपचारिक एजेंडे पर चर्चा को लेकर फिलहाल कोई पुष्टि नहीं की गई है।

Leave a comment