बुजुर्गों की सेवा को बताया सौभाग्य
धनबाद: गणतंत्र दिवस के गौरवशाली अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, धनबाद महानगर के जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने लालमणि वृद्ध सेवा आश्रम’ पहुँचकर तिरंगा फहराया और देश की आन-बान-शान को सलामी दी। झंडोत्तोलन के पश्चात उन्होंने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बीच अल्पहार भेंट कर उनके साथ खुशियाँ साझा कीं और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने कहा कि लालमणि वृद्धाश्रम के द्वारा किया जा रहा कार्य अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि वृद्ध जनों की सेवा करने का अवसर हर किसी के भाग्य में नहीं होता और यह सौभाग्य की बात है कि यहाँ बुजुर्गों को इतना सम्मान मिल रहा है। उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए ‘द ओल्ड एज होम लालमणि वृद्ध आश्रम’ के अध्यक्ष व संस्थापक नौशाद गद्दी सहित उनकी पूरी टीम को हृदय से धन्यवाद दिया और उनके प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से नौशाद गद्दी अध्यक्ष एवं संस्थापक, परमजीत सिंह राजपाल मनईटांड़ मंडल अध्यक्ष, ओमकार मिश्रा, सुधीर बरनवाल, रामनाथ मिश्रा, नायक रजक, बाबूजन सोरेन, विशाल और नीरज सहित कई अन्य गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।