Breaking News

उपायुक्त ने किया बंदोबस्त कार्यालय, आवासीय कार्यालय व समाहरणालय में झंडोत्तोलन

Share This News

गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने सुबह 7.30 बजे बंदोबस्त कार्यालय में झंडोत्तोलन किया।

इसके बाद उपायुक्त ने अपने आवासीय कार्यालय में सुबह 8:00 बजे, शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम में सुबह 9 बजे तथा समाहरणालय में सुबह 10:25 बजे झंडोत्तोलन किया।

वहीं उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने मिश्रित भवन में, अनुमंडल पदाधिकारी श्री लोकेश बारंगे ने अनुमंडल कार्यालय व भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी भवन में, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्रीमती हेमा प्रसाद ने गांधी सेवा सदन में तथा वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने पुलिस लाइन में झंडोत्तोलन किया।

Leave a comment