दिनांक 25.01.2026 को पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सिंह के दिशा-निर्देशन में रेलवे कॉलोनी, हाजीपुर स्थित पोली क्लिनिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बहुउद्देशीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
यह स्वास्थ्य जांच शिविर पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर के सभी ग्रुप-सी एवं ग्रुप-डी कर्मचारियों के परिवार विशेष कर महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य की जांच एवं उपचार के लिए लगाया गया था। स्वास्थ्य जांच शिविर के आयोजन में चिकित्सा विभाग मुख्यालय हाजीपुर का उल्लेखनीय सहयोग प्राप्त हुआ ।
इस स्वास्थ्य जांच शिविर को सफल बनाने में प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. प्रवल पंत एवं केन्द्रीय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पीटल, पटना के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुबोध कुमार मिश्रा के निरीक्षण में सभी विभाग के डॉक्टर, सीएनएस, फार्मासिस्ट का सराहनीय योगदान रहा I स्वास्थ्य जांच शिविर में कुल 120 कर्मचारियों के परिवार विशेष कर महिलाओं और बच्चों ने दंत रोग, नेत्र रोग, बाल रोग, स्त्री रोग चिकित्सकों से परामर्श का लाभ उठाया I