Breaking News

जुवेंटस हेल्थकेयर ने अफवाहों को बताया बेबुनियाद, संचालन पूरी तरह सामान्य

Share This News

दवा क्षेत्र में जुवेंटस हेल्थकेयर लिमिटेड को लेकर हाल के दिनों में कंपनी बंद होने और नाम बदलने से जुड़ी चर्चाओं पर अब विराम लग गया है। कंपनी प्रबंधन ने आधिकारिक बयान जारी कर इन सभी खबरों को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि जुवेंटस का संचालन पूरी तरह सामान्य है और किसी भी तरह के बदलाव की बात निराधार है।
वर्ष 2002 में स्थापित प्रमुख भारतीय दवा कंपनी और बीएसई व एनएसई पर सूचीबद्ध एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स की सहायक जुवेंटस हेल्थकेयर लिमिटेड ने कहा कि उसकी किसी भी व्यावसायिक संपत्ति का न तो बंद होना हुआ है और न ही किसी प्रकार का निलंबन या हस्तांतरण किया गया है। कंपनी का फील्ड स्टाफ देशभर में पूरी क्षमता के साथ कार्यरत है और दवाओं का निर्माण, विपणन व आपूर्ति सुचारु रूप से जारी है।
कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि उसका ‘ज़ोर्विया हेल्थकेयर लिमिटेड’ नाम की किसी संस्था से कोई संबंध नहीं है। जुवेंटस ने दोहराया कि वह उच्च गुणवत्ता और किफायती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा भ्रामक अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर भी विचार कर रही है।

Leave a comment