नई पहल ने शुरू की लंगर सेवा

Share This News

महीने की हर 21 तारीख को नई पहल करेगी भोजन वितरण कार्यक्रम

धनबाद :सामाजिक कार्यों में सक्रिय सत्यम शिवम सुंदरम क्लब का नई पहल ने भूखों को भरपेट भोजन कराने का बीड़ा उठाया है। शहर के झारखंड मैदान हीरापुर में लंगर सेवा की शुरुआत कर एक मानवीय पहल की है। संस्था के सचिव विकास साव ने बताया कि इस सेवा का उद्देश्य धनबाद शहर के जरूरतमंद बेसहारा और असहाय लोगों तक निःशुल्क भोजन वितरित करना है। कई इलाकों में ऐसे भी लोग हैं जिन्हें नियमित भोजन उपलब्ध नहीं हो पाता। इस स्थिति को देखते हुए नई पहल ने लंगर सेवा शुरू की है, ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। समाजसेवी कुम्भनाथ सिंह ने कहा यह बहुत ही शानदार पहल है मैं इस सामाजिक कार्य में हमेशा साथ हूं। समाजसेवी उदय प्रताप सिंह ने कहा जरूरतमंदों को भोजन एवं कंबल वितरण नई पहल की एक सराहनीय प्रयास है हम सब मिलकर ऐसा हरसंभव प्रयास करें की अपने आसपास के क्षेत्रों में कोई जरूरतमंद भूखा ना रहे। प्रत्येक माह की 21 तारीख को दोपहर भोजन झारखंड मैदान में की जाएगी। लंगर सेवा के माध्यम से स्वच्छ, पौष्टिक और ताजा भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इस शुभारम्भ के मौक़े पर समाजसेवी कुंभनाथ सिंह, श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, युवा संघर्ष मोर्चा के संस्थापक दिलीप सिंह, धनबाद थाना प्रभारी मनोज पांडे, विकास रंजन उर्फ पप्पू सिंह, मनोज मालाकार, अधिवक्ता सुबोध कुमार,रीना साहू सहित अन्य शामिल लोगों को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मानित किया गया सभी अतिथियों ने अपने हाथों से जरूरतमंदों को भोजन करवाया।

Leave a comment