धनबाद:19 जनवरी को सरस्वती पूजा को लेकर धनसार थाना परिसर में शांति समिति का बैठक किया गया, बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने किया। सबसे पहले शांति समिति के सम्मानित सदस्यों से अपने विचार और सुझाव लिया गया, थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जबरन चंदा वसूली बर्दास्त नहीं किया जाएगा, सड़कों पर नहीं बने पूजा पंडाल, पूजा समितियां को हर हाल में दो दिनों के अंदर करना होगा मूर्ति विसर्जन, डीजे नहीं बजेगा, सभी पूजा कमेटी को कहा कि शांतिपूर्वक सरस्वती पूजा मनाएं, बैठक में मुख्य रूप से, मदन महतो, कुल्लू चौधरी, राणा चट्टराज, मोंटी सिंह, रणजीत सिंह, इमरान खान, छोटे सिंहा ,तारीख अंसारी, रवि भगत,प्रमोद सिंह, अनिल कुशवाहा, आदि लोग शामिल थे।