गणतंत्र दिवस को लेकर धनबाद प्रशासन की तैयारी तेज, आज से परेड का पूर्वाभ्यास शुरू

Share This News

गणतंत्र दिवस पर इस बार धनबाद के शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह बेहद खास होनेवाला है.समारोह में आर्म्स की प्रदर्शनी व राइफल क्लब का स्टॉल आकर्षण का केंद्र होगा.धनबाद प्रशासन इस बार गणतंत्र दिवस समारोह को बेहद खास बनाने की तैयारी में जुटा है. उपायुक्त ने समीक्षा बैठक में सभी सरकारी कार्यालय, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र में गणतंत्र दिवस से पूर्व साफ सफाई कर ध्वजारोहण व विद्युत सज्जा करने के निर्देश दिये हैं.आज से परेड का पूर्वाभ्यास भी शुरू हो चूका है.24 जनवरी को सुबह 9.30 बजे उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक संयुक्त रुप से परेड का निरीक्षण करेंगे।

Leave a comment