धनबाद जिलान्तर्गत गृह रक्षकों के नव नामांकन हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा को लेकर उपायुक्त सह समिति के अध्यक्ष श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष बैठक आयोजित की गई।
इस दौरान शारीरिक दक्षता परीक्षा कराकर गृह रक्षकों के नव नामांकन की प्रक्रिया शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण करने के लिए (विचार विमर्श) कार्य योजना बनायी गई। उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने शारीरिक दक्षता परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ प्रखंडवार कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही रॉल नंबर जारी करने हेतु डीआईओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
मौके पर पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री कपील चौधरी, एसडीएम श्री लोकेश बारंगे , एडीएम लॉ एंड आर्डर श्रीमती हेमा प्रसाद, होमगार्ड डीएसपी श्री सूर्यकांत कुमार, डीआईओ श्रीमती सुनीता तुलस्यान समेत अन्य मौजूद रहें।