मायुमं धनबाद कोल सिटी शाखा का जीव दया कार्यक्रम संपन्न

Share This News

धनबाद:मारवाड़ी युवा मंच, धनबाद कोल सिटी शाखा द्वारा रविवार को जीव दया कार्यक्रम के अंतर्गत गौ माता सेवा का पुण्य कार्य श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न किया गया।
कार्यक्रम के दौरान गौ माता को गुड़, चोकर, मूंग कुट्टा आदि अर्पित कर सेवा की गई। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष द्वारा अपने पुत्र के वजन के समतुल्य गौ माता हेतु गुड़ एवं चोकर का दान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने गौ सेवा कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (ज़ोन–2) विकास खंडेलिया एवं झरिया शाखा के पूर्व अध्यक्ष श्याम साह की गरिमामयी उपस्थिति रही। शाखा द्वारा दोनों अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष राजेश केजरीवाल, सचिव रवि अग्रवाल सहित अभिषेक अग्रवाल, गौरव गर्ग, पंकज अग्रवाल, मोनी अग्रवाल एवं सुमिता केजरीवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
शाखा पदाधिकारियों ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच भविष्य में भी जीव दया एवं सामाजिक सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment