Breaking News

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक ने कियासवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना, हरनौत एवंपटना-नटेसर रेलखंड का निरीक्षण

Share This News

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह द्वारा आज 16.01.2026 को पटना-नटेसर वाया बख्तियारपुर-हरनौत-राजगीर-नटेसर तथा वापसी में नटेसर-दनियावां-जटडुमरी-पटना रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया। इस दौरान महाप्रबंधक महोदय ने इस रेलखंड के रेलवे ट्रैक, रेल पुलों आदि का मुआयना किया। महाप्रबंधक ने रेल ट्रैक के बेहतर रख-रखाव एवं संरक्षित रेल परिचालन के लिए हर संभव कदम उठाने का निर्देश दिए।

निरीक्षण के प्रथम चरण में महाप्रबंधक महोदय सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना, हरनौत पहुंचे जहां उन्होंने कारखाना के एलएचबी व्हील शॉप, एलएचबी बोगी शॉप, सीएमटी लैब, एचआरएस शॉप, हॉट एंड कोल्ड चेम्बर, एसी डक्ट क्लीनिंग, एबी शॉप आदि का गहन निरीक्षण किये । निरीक्षण के दौरान उन्होंने संरक्षा से संबंधित किये जाने वाले कार्यों का विशेष तौर पर जायजा लिया । सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना, हरनौत में 250 किलोवाट क्षमता वाले प्रथम सौर ऊर्जा संयंत्र तथा AMDBS Maintenance Unit का महाप्रबंधक महोदय की उपस्थिति में कारखाना में कार्यरत महिला कर्मचारी द्वारा लोकार्पण किया गया ।

विदित हो कि सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना, हरनौत द्वारा इस वित्तीय वर्ष में दिसंबर माह तक 288 गैर वातानुकूलित आईसीएफ कोच, 49 वातानुकूलित आईसीएफ कोच, 162 गैर वातानुकूलित एलएचबी कोच तथा 149 वातानुकूलित एलएचबी कोच सहित कुल 648 कोचों का पीओएच किया गया है । रेलवे बोर्ड द्वारा प्रतिमाह 73 कोच के पीओएच का लक्ष्य दिया गया है जबकि इस कारखाना द्वारा प्रतिमाह लक्ष्य से 06 कोच ज्यादा अर्थात 79 कोचों का पीओएच किया जा रहा है ।

निरीक्षण के अगले चरण में महाप्रबंधक राजगीर स्टेशन पहुंचे जहां उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किये जा रहे राजगीर स्टेशन का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने स्टेशन पुनर्विकास से संबंधित कार्यों की अधिकारियों के साथ समीक्षा की तथा निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया । पुनर्विकसित स्टेशन भवन आकर्षक डिजाइन के साथ उन्नत एवं आधुनिक यात्री सुविधाओं से युक्त होगा ।

निरीक्षण के दौरान दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री विनोद कुमार तथा मुख्यालय, निर्माण विभाग एवं दानापुर मंडल के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a comment