Breaking News

सरायगढ़ बाईपास का सीआरएस द्वारा किया गया निरीक्षण

Share This News

आज दिनांक 16.01.2026 को श्री गुरू प्रकाश, संरक्षा आयुक्त (रेलवे) पूर्वी परिमंडल, कोलकाता द्वारा समस्तीपुर मंडल के बैजनाथपुर अंदौली और न्यू झाझा स्टेशनों के मध्य 4.22 किमी लंबे नवनिर्मित बाईपास रेल लाइन का मोटर ट्रॉली द्वारा निरीक्षण किया गया । इसके उपरांत रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा इस रेलखंड का स्पेशल ट्रेन द्वारा 110 किमी प्रतिघंटा की गति से सफलतापूर्वक स्पीड ट्रायल भी किया गया । निरीक्षण के दौरान समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री ज्योति प्रकाश मिश्रा सहित निर्माण विभाग तथा समस्तीपुर मंडल के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे ।

विदित हो कि निर्मली-सरायगढ़ के रास्ते दरभंगा से सहरसा जाने व आने वाली ट्रेनों का सरायगढ़ में इंजन रिवर्सल करना पड़ता था । इस बाईपास के चालू हो जाने से अब सरायगढ़ में बिना इंजन रिवर्सल किये ट्रेनों का निर्बाध परिचालन में मदद मिलेगी ।

Leave a comment