धनबाद: मारवाड़ी युवा मंच, धनबाद कोयलांचल शाखा द्वारा संस्था के मार्गदर्शक, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष एवं वर्तमान राष्ट्रीय व्यक्ति विकास निदेशक अभिषेक अग्रवाल की स्मृति में शुक्रवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया। यह सभा शाखा उपाध्यक्ष के कार्यालय में संपन्न हुई।सभा के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने अभिषेक अग्रवाल के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। संगठन के प्रति उनके योगदान और उनके मृदुभाषी व्यक्तित्व को याद करते हुए, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। उपस्थित लोगों ने कहा अभिषेक अग्रवाल का असमय चले जाना हमारे संगठन के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन सदैव हमारी यादों में जीवित रहेगा।
इस शोक सभा में मुख्य रूप से निवर्तमान सहायक मंत्री मंडल 4 विकास पटवारी, संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रांतीय पदाधिकारी नीरज अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष संजय अग्रवाल, शाखा उपाध्यक्ष शिव शंकर चौधरी एवं शाखा संरक्षक विष्णु भीमसरिया उपस्थित थे।
साथ ही सदस्य शीतल बिलासिया, हर्षिता बिलासिया, राज खंडेलवाल, संजय पटवारी एवं अन्य सदस्यों ने भी उपस्थित होकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।