Breaking News

“बिना नंबर की बाइक से मोबाइल छिनतई, दो नाबालिग सिंदरी पुलिस के हत्थे चढ़े”

Share This News

धनबाद (सिंदरी):
सिंदरी के रांगामाटी स्थित बिरसा समिति पार्क के पास रहने वाले एक युवक से मोबाइल छीनने वाले दो नाबालिगों को सिंदरी पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपियों के पास से बिना नंबर की लाल रंग की बाइक भी बरामद की गई है, जिसे पुलिस ने ज़ब्त कर लिया है।

घटना के संबंध में बिरसा समिति क्षेत्र के एक निजी आवास में रहने वाले युवक ने बताया कि सोमवार दोपहर वह गुरुद्वारा एल-टाइप मुख्य सड़क पर मोबाइल पर बात करते हुए जा रहा था। इसी दौरान बिना नंबर की लाल बाइक पर सवार दो नाबालिग युवक उसके पास आए और मोबाइल छीनकर फरार हो गए।

पीछे से आ रहे युवक के दोस्त ने बाइक से दोनों आरोपियों का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद दोनों नाबालिगों को सिंदरी पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पकड़े गए दोनों नाबालिगों में से एक पाथरडीह के अजमेरा इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि दूसरा सुदामडीह क्षेत्र का निवासी है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब देखना यह होगा कि पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है।

Leave a comment