Breaking News

रणधीर वर्मा चौक पर वीर शहीद को नमन, 35वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब

Share This News

रणधीर प्रसाद वर्मा की 35वीं शहादत दिवस के मौके पर रणधीर वर्मा चौक पर उनकी आदमक प्रतिमा के समक्ष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी रीता प्रसाद वर्मा, पुरु सांसद, धनबाद के उपायुक्त और एसएसपी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने रणधीर वर्मा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया।

रणधीर वर्मा ने 1991 में धनबाद में बैंक ऑफ इंडिया के हीरापुर शाखा को लूटने आए खालिस्तान उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। लेकिन मरने से पहले उन्होंने तीन डकैतों में से एक को मौके पर ही मार गिराया था और दूसरे को बुरी तरह से घायल कर दिया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। तीसरा डकैत अपनी पहचान छुपाने के लिए हथियार छोड़कर भाग गया था, जिसे बाद में पकड़ लिया गया और मार डाला गया था।

रणधीर वर्मा की शहादत को याद करते हुए उनकी धर्मपत्नी रीता प्रसाद वर्मा ने उन्हें अपना आइडल बताया। उन्होंने कहा कि रणधीर वर्मा की बहादुरी और देशभक्ति हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगी। धनबाद के उपायुक्त और एसएसपी ने भी रणधीर वर्मा की शहादत को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम लोकेश सूफी संगीत का आयोजन किया गया संगीत में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन में कई गण्या मान्य लोग इस शाहिद पुलिस अधीक्षक को श्रद्धांजलि दी है।

Leave a comment