मनमोहक अंदाज़ में सजी मैथन डैम, फूलों की बगिया बनी पर्यटकों का नया आकर्षण

Share This News

मिलेनियम पार्क और मैथन डैम के फूल बागान 25 दिसंबर को सैलानियों के लिए होंगे खुले

निरसा (NIRSA): क्रिसमस और नए साल के अवसर पर सैलानियों को आकर्षित करने के लिए मैथन डैम का फूलों का बागान पूरी तरह से सज-धज कर तैयार हो गया है। यहां विभिन्न रंगों और प्रजातियों के फूल अपने अनोखे बहुरंगी नजारों के साथ पर्यटकों का मन मोहने के लिए इंतजार कर रहे हैं।

माथन डैम के पास ही स्थित डीवीसी का मिलेनियम पार्क भी नए अंदाज़ में सजाया गया है। पार्क में लगाए गए कलाकृतियों को रंग-बिरंगे रंगों से सजाकर जीवंत रूप दिया गया है, जो सैलानियों को अपनी ओर खींचते हैं।

डीवीसी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन परियोजना प्रधान सुमन प्रसाद सिंह मिलेनियम पार्क और फूलों के बागान का उद्घाटन करेंगे। यह आयोजन पर्यटकों के लिए यादगार अनुभव साबित होगा।

Leave a comment