पर्यटन को प्रोत्साहन देने की पहल, चेयरमैन करेंगे उद्घाटन
निरसा (NIRSA): पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डीवीसी प्रबंधन ने मैथन और पंचेत डैम को आकर्षक रूप देने की दिशा में कदम उठाया है। इसके तहत लगभग पाँच करोड़ रुपये की लागत से मैथन एवं पंचेत डैम पर डायनेमिक मल्टीकलर लाइटिंग लगाने का कार्य तेज़ी से चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, 27 दिसंबर को डीवीसी के चेयरमैन एस. सुरेश कुमार मैथन डैम पर इस आधुनिक बहुरंगी लाइटिंग व्यवस्था का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद पंचेत डैम को भी इसी तर्ज पर अत्याधुनिक डायनेमिक लाइटों से सुसज्जित किया जाएगा।
इस पहल से न केवल दोनों डैम की सुंदरता में वृद्धि होगी, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन को नई पहचान मिलने की भी उम्मीद जताई जा रही है।