-बरावाअड्डा थाना क्षेत्र के पंडुकी बस्ती निवासी जमुना प्रसाद पाण्डेय उर्फ बब्लु पाण्डेय के बंद आवास से तीस हजार नगदी समेत लाखों की चोरी । पुरा परिवार निरसा पिठाई कियारी बस्ती अपने ससुराल गये थे। बिती रात अज्ञात चोरों ने घर का मुख्य द्वार के लगे ताले को तोड कर घुसे और अलमारी में रखे तीस हजार नगदी समेत सोने चांदी के आभुषण ले गये । पिडीत के अनुसार सोने की चैन , लाकेट , कानबाली दो ,अंगुठी दो मंगलसुत्र एक मागटीका एक ,पायल चांदी का छ जोड़ी चांदी के चैन छ ,नाक की बेसर छ ।साथ ही नगदी तीस हजार भी लें गये । चोरों ने सिर्फ घर में रखे अलमारी को निशाना बनाया ।पिडीत द्वारा इसकी सिकायत बरवाअड्डा पुलिस को की है ।