Breaking News

झारखंड छात्र मोर्चा ने गुरु नानक कॉलेज में किया छात्र संगठन का विस्तार, सैकड़ों छात्रों ने थामा संगठन का दामन

Share This News

झारखंड छात्र मोर्चा द्वारा सोमवार को गुरु नानक कॉलेज परिसर में छात्र संगठन का भव्य एवं सफल विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को संगठन से जोड़ना, उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाना एवं छात्र हितों के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम में केंद्रीय समिति सदस्य सह मीडिया पैनलिस्ट डॉ. नीलम मिश्रा एवं जिला संगठन सचिव मनोज रवानी की गरिमामय उपस्थिति रही। डॉ. नीलम मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि विपक्ष द्वारा स्कॉलरशिप के मुद्दे पर छात्रों को गुमराह किया जा रहा है। केंद्र सरकार अपने हिस्से की राशि नहीं दे रही है, जिसके कारण छात्रों को स्कॉलरशिप से वंचित होना पड़ रहा है। केंद्र की भाजपा सरकार लगातार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है, जिसका खामियाजा यहां के छात्र भुगत रहे हैं।

वहीं मनोज रवानी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड छात्र मोर्चा एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा हमेशा छात्रों के साथ खड़ा रहा है और आगे भी छात्र हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ता रहेगा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आज़ाद कुमार महतो, जिला सचिव कुनाल पांडेय, जिला कोषाध्यक्ष स्पर्श चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी बिपाशा राय, संगठन सचिव साहिल सहित संगठन के कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने संगठन की नीति, सिद्धांत एवं भावी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान गुरु नानक कॉलेज छात्र संगठन के पदाधिकारियों का चयन भी किया गया।
जिसमें —

  • अध्यक्ष: अनमोल शर्मा
  • कार्यकारी अध्यक्ष: सचिन महतो
  • उपाध्यक्ष: राज अग्रवाल
  • सचिव: अंशु मिश्रा
  • सह सचिव: तिशा ठाकुर
  • सदस्य: साइना विश्वास

सहित सैकड़ों छात्रों ने झारखंड छात्र मोर्चा की सदस्यता ग्रहण कर संगठन पर विश्वास जताया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने छात्र हित में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन छात्र एकता को मजबूत करने एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment