Breaking News

माननीय जनप्रतिनिधियों ने किया धान अधिप्राप्ति कार्य का शुभारंभ

Share This News

खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के लिए आज, 15 दिसम्बर 2025, से प्रारंभ हो रहे धान अधिप्राप्ति कार्य का जिले के सभी पैक्स में शुभारम्भ किया गया।

टुंडी में इसका शुभारंभ माननीय विधायक श्री मथुरा प्रसाद महतो, धनबाद में माननीय विधायक श्री राज सिन्हा एवं बाघमारा में माननीय विधायक श्री शत्रुघ्न महतो ने किया। वहीं अन्य प्रखंड में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इसका शुभारंभ किया।

इसकी जानकारी देते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री पंकज कुमार ने बताया कि धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल रु 2450/ की दर से 48 घण्टे के भीतर एकमुश्त राशि भुगतान किया जायेगा। जिलें में 18 अधिप्राप्ति केन्द्र का चयन धान अधिप्राप्ति हेतु किया गया है।

जिसमें गोविंदपुर प्रखंड में बिराजपुर पैक्स, परासी पैक्स, तिलैया जमुआ पैक्स एवं गोविंदपुर पैक्स, तोपचांची प्रखंड में कोरकोट्टा पैक्स, खरियो पैक्स एवं मदैयडीह पैक्स, बलियापुर प्रखंड में रघुनाथपुर पैक्स एवं पलानी पैक्स, धनबाद प्रखंड में पुटकी पैक्स, टुंडी प्रखंड में पूर्णाडीह पैक्स एवं ओझाडीह कटनिया पैक्स, पूर्वी टुंडी प्रखंड में लटानी फतेहपुर पैक्स, बाघमारा प्रखंड में राजगंज पैक्स तथा बाघमारा खानुडीह पैक्स, निरसा एवं एगारकुंड प्रखंड में घाघरा पैक्स व निरसा चट्टी पैक्स तथा कलियासोल प्रखंड में सिमुलदान पैक्स शामिल हैं।

टुंडी में माननीय विधायक श्री मथुरा प्रसाद महतो के साथ जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री पंकज कुमार, श्री विकास महतो, श्री सुमित महतो, आपूर्ति कार्यालय के श्री संदीप कुमार, श्री अजय महतो, श्री अमित कुमार मौजूद थे। वहीं सियालगुदड़ी पैक्स में माननीय विधायक धनबाद श्री राज सिन्हा, सियालगुदड़ी पैक्स के अध्यक्ष श्री मटूकधारी सिंह चौधरी, श्री विकास मिश्रा, श्री संजय रवानी,श्री श्रीकांत गिरी सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।

Leave a comment