Breaking News

नीतीश कुमार लगातार 20 साल में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

Share This News

बिहार में आज राजनीतिक इतिहास का एक अहम दिन दर्ज होने वाला है। नीतीश कुमार लगभग दो दशकों की अपनी निरंतर राजनीतिक यात्रा को आगे बढ़ाते हुए दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे पटना के गांधी मैदान में आयोजित होगा, जिसे एनडीए गठबंधन अपनी एकजुटता के बड़े प्रदर्शन के रूप में देख रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10:45 बजे विशेष हेलिकॉप्टर से सीधे गांधी मैदान पहुंचेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर SPG और बिहार पुलिस ने पूरे इलाके को हाई-अलर्ट में रखा है। पीएम के आगमन के बाद राजभवन में विशेष भोज का आयोजन होगा, जिसमें करीब 150 विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।

सरकार के गठन के साथ ही मंत्रिमंडल भी आकार लेगा। सूत्रों के अनुसार, कुल 18 नए मंत्री शपथ ले सकते हैं—

  • जदयू से 7
  • भाजपा से 8
  • और लोजपा (आर), रालोमो व हम से 1-1 प्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं।

सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के उपमुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग तय माना जा रहा है।

इस बड़े आयोजन को देखते हुए पटना के प्रमुख होटलों—मौर्या, ताज और चाणक्या—के लगभग 260 कमरे वीवीआईपी और मेहमानों के लिए पहले से बुक कर दिए गए हैं। शहर में ट्रैफिक का नया प्लान लागू है और कई स्कूल-कॉलेजों को अस्थायी रूप से बंद रखा गया है।

करीब 3 लाख से अधिक लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने का अनुमान है। गठबंधन दलों को अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को लेकर आने के निर्देश दिए गए हैं ताकि यह आयोजन एक विशाल शक्ति-प्रदर्शन के रूप में दिखे।

देश के लगभग 20 राज्यों के मुख्यमंत्री, जिनमें योगी आदित्यनाथ, पुष्कर सिंह धामी, चंद्रबाबू नायडू, हिमंत बिस्वा सरमा, देवेंद्र फडणवीस जैसे कई बड़े नेता शामिल हैं, इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इसके अलावा कई पद्म सम्मान प्राप्त हस्तियाँ, वैज्ञानिक और साहित्यकार भी कार्यक्रम में बुलाए गए हैं।

गांधी मैदान में प्रवेश के लिए 13 अलग-अलग गेट बनाए गए हैं। इनमें से गेट-1 पूरी तरह VVIP के लिए आरक्षित है, जिसमें प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शीर्ष नेतृत्व प्रवेश करेंगे।

कुसुम न्यूज़ से निशा की रिपोट

Leave a comment