रांची (Ranchi): झारखंड विधानसभा की सदस्य तथा महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष कल्पना सोरेन से मंगलवार को मलेशिया और श्रीलंका के प्रमुख प्रतिनिधियों ने राजधानी रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल में मलेशिया के सांसद और मलेशियन-इंडियन कांग्रेस के उपाध्यक्ष एम. सरवनन, श्रीलंका के सांसद एस. श्रीथारन, तथा पूर्वी प्रांत के पूर्व राज्यपाल और सीलोन वर्कर्स कांग्रेस के अध्यक्ष सेंथिल थोंडमन शामिल थे।
भेंट के दौरान राज्यसभा सांसद महुआ माजी भी उपस्थित रहीं।
मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह बैठक दोनों देशों के प्रतिनिधियों और झारखंड के बीच द्विपक्षीय समझ और सहयोग बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण औपचारिक मुलाकात मानी जा रही है।
कुसुम न्यूज़ से निशा की रिपोट