धनबाद/झरिया:
भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा, धनबाद महानगर के बैनर तले झरिया विधानसभा क्षेत्र के भौरा स्थित बिरसा पुल के पास प्रस्तावित भगवान बिरसा मुंडा मूर्ति अनावरण स्थल का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ झामुमो के केंद्रीय मीडिया पैनलिस्ट नीलम मिश्रा ने शिलान्यास कर किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता धनबाद महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान ने की, वहीं संचालन की जिम्मेदारी महानगर उपाध्यक्ष मदन राम ने निभाई।
मुख्य अतिथि नीलम मिश्रा ने मौके पर कहा कि “वरिष्ठ नेता आशीष सिन्हा के निरंतर प्रयासों से बीसीसीएल द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति उपलब्ध कराई जा रही है। बहुत जल्द यह मूर्ति निर्धारित स्थल पर अनावरण कर लोगों को समर्पित की जाएगी। झामुमो धनबाद महानगर इस कार्य में हर संभव सहयोग करेगी।”
कार्यक्रम को सफल बनाने में झरिया नगर संगठन सचिव जोगिंदर हरि और इम्तियाज अंसारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित लोग
नीलम मिश्रा, मंटू चौहान, मदन राम, आशीष सिंह, शिवकुमार यादव, चंडी चरण देव, राजू प्रमाणिक, आकाश रवानी, राजेश तुरी, राज आनंद, शमशाद खान, जाहिद शेख, राजा तुरी, विष्णु मोदी, किशन कुमार, रवि बनर्जी, आदित्य नारायण, डब्लू अंसारी, शमशाद अंसारी, साहब शेख, जितेंद्र सोनी, अजय पासवान, बादशाह खान, अनवर अंसारी, भगवान सिंह, मनीष सिंह, तारक बनर्जी, वीरेंद्र कुशवाहा, सोनू अंसारी, मोहम्मद इजराफिल अंसारी, मोहम्मद जफरुल, दिलीप शाह, मोहम्मद सलाम, राजीव, राजेंद्र रवानी, गुड्डू रवानी, अशोक राम, बहादुर रवानी, करण रवानी, किशोर रवानी, पार्वती देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट
