आज दिनांक 14 नवंबर 2025 को आधुनिक भारत के निर्माता,युगपुरूष,देश के प्रथम प्रधानमंत्री,̺भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की जयंती (बाल दिवस) पर श्रद्धांजलि देते हुए धनबाद जिला कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन सह प्रवक्ता पप्पू कुमार तिवारी ने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री,भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू भारतीय इतिहास के एक मजबूत स्तंभ थे,पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में सदैव याद किए जाएंगे,उनके विदेश नीति आज भी प्रासंगिक है,आज हम सभी को उनके व्यक्तित्व व कृतित्व से प्रेरणा लेने के साथ-साथ उनके बताए मार्गों पर चलने की जरूरत है,भारत निर्माण में पंडित नेहरू का योगदान अग्रणी व महत्वपूर्ण रहा है जिससे देश को एक नई दिशा मिली है,भारतीय इतिहास में उनका नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाता है,पंडित नेहरू का बच्चों के प्रति प्रगाढ़ प्रेम और उसने के कारण प्यार से बच्चे पंडित नेहरू को चाचा नेहरू कहा करते हैं,भारतीय इतिहास में पंडित नेहरू ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाते हुए देश में बड़े-बड़े कल कारखाने की नींव रखी,देश में उन्होंने बड़े-बड़े कल कारखाने एवं लोगों को जीवन और जीविका से जोड़ते हुए उन्होंने रोजगार के हजारों संसाधन स्थापित किया जिसमें झारखंड भी अछूता नहीं है,उन्होंने सिंदरी कारखाना बोकारो प्लांट सहित अनगिनत कल कारखाने देश में स्थापित कर रोजगार का सुनिश्चित संसाधन उपलब्ध कराने का काम किया पंडित नेहरू के द्वारा देश में प्रेम भाईचारा और सद्भावना के साथ सभी को एकता के सूत्र में बांधने का प्रयास सराहनीय व अनुकरणीय रहा है,आज हम सभी को उनके व्यक्तित्व कृतित्व से प्रेरणा लेने की दरकार हैं!
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट