14 नवंबर 2025, झरिया।
झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा की रिकॉर्ड बहुमत से मिली जीत की खुशी झरिया में भी देखने को मिली। झरिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत झरिया नगर उपाध्यक्ष जाहिद शेख के कार्यालय में कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा लड्डू बांटकर जश्न मनाया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे—
- झामुमो के वरिष्ठ नेता आशीष सिन्हा
- धनबाद महानगर उपाध्यक्ष मदन राम
- युवा मोर्चा संगठन सचिव शमशाद खान
- झरिया संगठन सचिव जोगिंदर हरि
- झरिया नगर उपाध्यक्ष जाहिद शेख
- अप्रोच शेख
- इसराफिल अंसारी
- रोहित
- इम्तियाज अंसारी
- मोहम्मद जफरुल
- इरफान
- एमडी गोलू
आदि कई कार्यकर्ता एवं समर्थक।
सभी ने घाटशिला की इस ऐतिहासिक जीत को झामुमो नेतृत्व की नीतियों, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम बताया। माहौल पूरी तरह उत्साह और उमंग से भर उठा।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट
