धनबाद/निरसा: आज दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा निरसा प्रखंड अंतर्गत पलाहर पुर पंचायत में “वोट चोर-गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान का वृहत आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह मुख्य अतिथि तथा निरसा प्रखंड के प्रवेक्षक सह प्रदेश सचिव श्री रविरंजन सिंह वकील बाउरी, श्यामल भंडारी सुजीत कुमार कुशवाहा बबलूदास उमेश कुमार राम विवेक तिवारी मुख्य रूप से शामिल हुए।
पलहरपुर पंचायत पहुँचने पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने जिलाध्यक्ष श्री संतोष सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस हस्ताक्षर अभियान में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, स्थानीय नेताओं और आम नागरिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी पर लोकतंत्र की नींव को कमजोर करने और चुनाव आयोग के माध्यम से “वोट चोरी” की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए जन-जागरूकता फैलाना था।
उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव सह निरसा प्रखंड प्रवेक्षक श्री रविरंजन सिंह ने बाबा साहेब द्वारा दिए गए वोट के अधिकार को संघ और भाजपा छीनना चाह रही है उसे हम सभी कांग्रेस जन किसी हालत में होने नहीं देंगे। वही जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा, “आज भारत का लोकतंत्र अभूतपूर्व खतरे का सामना कर रहा है। भाजपा की साजिशों के तहत मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर फर्जी वोटर शामिल किए जा रहे हैं। एक ही पते पर सैकड़ों फर्जी नाम दर्ज मिलना इस बात का सबूत है कि लोकतंत्र को ‘लूटतंत्र’ में बदलने का प्रयास हो रहा है।”
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के आवाज हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी इस “वोट चोरी” के खिलाफ और संविधान की रक्षा के लिए देश भर में एक जनांदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। श्री सिंह ने कहा, “हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस सच्चाई को घर-घर तक पहुंचाएं और इस साजिश का पर्दाफाश करें।”
जिलाध्यक्ष ने संकल्प दोहराते हुए कहा कि धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी इस मुद्दे पर जनमत संग्रह करने के लिए पूरे जिले से एक लाख लोगों के हस्ताक्षर जुटाएगी। यह अभियान सिर्फ धनबाद के हर नगर,प्रखंड वार्ड, पंचायत और गांव में चल रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक लड़ाई नहीं, बल्कि जनता के पवित्र मताधिकार और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट
