Breaking News

रांची: चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक की हत्या के मामले में पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार किया…

Share This News

रांची (RANCHI): राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में 18 अक्टूबर की रात चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक विजय कुमार नाग की हत्या के मामले में पुलिस ने अपराधी अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी एंटी क्राइम टीम के एक चेकिंग अभियान के दौरान हुई।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने पुलिस द्वारा पकड़ने का प्रयास किए जाने पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने उसे गोली मारकर घायल किया। वर्तमान में आरोपी का इलाज अस्पताल में चल रहा है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

ग्रामीण एसपी रांची प्रवीन पुष्कर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मुठभेड़ में वह घायल हुआ। मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी कहा कि रांची में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।

Leave a comment