अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य सह धनबाद जिला 20 सूत्री के उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि झारखंड में डॉक्टरों की भारी कमी है जिस कारण मरीजो का समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है एवं उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है सरकार डी एम एफ टी के माध्यम से तात्कालिक व्यवस्था कर डॉक्टरों को नियुक्त कर रही है ऐसा देखा जा रहा है हाल के दिनों में कि जैसे ही उन्हें अच्छा अवसर मिलता है वे इस्तीफा देकर चले जाते है धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कई विभागों में डॉक्टर उपलब्ध नहीं है जिससे आम जनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उनका इलाज नहीं हो पा रहा है आज ही सदर अस्पताल धनबाद के दो डॉक्टरों के द्वारा इस्तीफा दिया गया है माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी एवं स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी जी का ध्यान आकृष्ट करते हुए आग्रह है कि जनहित में झारखंड में अभिलंब डॉक्टरों की स्थायी नियुक्ति बड़े पैमाने पर की जाए ताकि मरीज का समुचित इलाज हो सके
