जमशेपुर के अपराधी भानु मांझी को पुलिस द्वारा गोली मारी गई है. एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन इस दौरान भानु मांझी ने ही पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी. बचाव में पुलिस के द्वारा भानु मांझी के ऊपर जवाबी फायरिंग की जिसमें भानु मांझी को गोली लगी है. पुलिस के द्वारा उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
‘तेतुलमारी थाना क्षेत्र के शक्ति चौक से राजगंज जाने वाले रास्ते में पुलिस के द्वारा एंटी क्राइम चेकिंग लगाई गई थी. भानु मांझी इस ओर से जा रहा था. पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की. लेकिन पुलिस को देखकर उसने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने बचाव में उसके ऊपर भी फायरिंग की जिसमें उसे गोली लगी है. एक निजी अस्पताल में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है
सोमवार को ही पुलिस ने भानु मांझी गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया था. यह चारों सदस्य गैंगस्टर प्रिंस खान के लिए शूटर का काम करते थे. गैंगस्टर प्रिंस खान व्यवसायियों से रंगदारी के लिए उनके ऊपर भानु मांझी गिरोह के सदस्यों से फायरिंग करवा रहा था. पुलिस को पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि भानु मांझी धनबाद में छुपा हुआ है मौके पर एसएसपी सिटी एसपी ग्रामीण एसपी बाघमारा डीएसपी कई थाना प्रभारी मौजूद थे