स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के तहत धनबाद रेलवे स्टेशन पर वॉकथॉन, वृक्षारोपण और “अमृत संवाद” का आयोजन

Share This News

धनबाद। स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के तहत बुधवार की सुबह धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक डीआरएम अखिलेश मिश्र ने सुबह 7:30 बजे किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और यात्रियों के साथ वॉकथॉन, वृक्षारोपण और अमृत संवाद में भाग लिया।

कार्यक्रम में धनबाद नगर निगम आयुक्त रविराज शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। वॉकथॉन धनबाद रेलवे स्टेशन के दक्षिण छोर से शुरू होकर प्लेटफॉर्म नंबर 1 तक आयोजित किया गया। इस दौरान डीआरएम अखिलेश मिश्र और आयुक्त रविराज शर्मा ने यात्रियों से बातचीत करते हुए उन्हें कचरा सही स्थान पर डालने और स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने की अपील की।

डीआरएम अखिलेश मिश्र ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आज वॉकथॉन, पौधारोपण और यात्री संवाद का आयोजन किया गया है। रेलवे का प्रयास है कि हर यात्री स्वच्छता के महत्व को समझे और उसका पालन करे।

वहीं नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने लोगों से अपील की कि वे कचरा सड़क या खुले स्थानों पर न फेंकें, बल्कि कचरा उठाने वाले वाहनों में ही डालें। उन्होंने बताया कि छठ पर्व को लेकर नगर निगम द्वारा सभी तालाबों की साफ-सफाई की जा रही है। उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि तालाबों को स्वच्छ बनाए रखें और किसी भी प्रकार का कचरा या पूजा सामग्री उसमें न फेंके।

Leave a comment