शरद नवरात्र के शुभ अवसर पर बुधवार को समाजसेवी दिलीप सिंह ने शहर की सफाई महिला कर्मियों के बीच साड़ी वितरण कर उन्हें सम्मानित किया। इस पहल से सफाईकर्मियों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में शामिल सफाई महिला कर्मी चंदा देवी ने कहा, हम रोज़ शहर की सड़कों की सफाई करते हैं। आज भाई की ओर से हमें साड़ी मिली, इससे हम बहुत खुश हैं।
इस मौके पर समाजसेवी दिलीप सिंह ने कहा कि सफाई महिला कर्मी हमारे शहर को स्वच्छ और खूबसूरत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। वे हर दिन मेहनत से सफाई कर शहरवासियों के लिए बेहतर माहौल तैयार करती हैं। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे कर्मियों को सम्मानित करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट