Breaking News

धनबाद मंडल यात्रियों को प्लास्टिक बैग का उपयोग न करने हेतु जागरूक किया |

Share This News

दिनांक 22.09.25 को “स्वच्छता ही सेवा-2025” अभियान के छठे दिन धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों को प्लास्टिक बैग का उपयोग न करने हेतु जागरूक किया गया तथा यात्रियों के बीच जूट के बैग वितरित किए गए। इसी क्रम में, मंडल के विभिन्न कोचिंग डिपो एवं माल डिपो पर “वेस्ट टू आर्ट” गतिविधि के अंतर्गत स्क्रैप सामग्री से आकर्षक कलाकृतियाँ तैयार कर प्रदर्शित की गईं। साथ ही, मंडल रेल अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण कर स्वच्छता एवं हरित पर्यावरण का संदेश दिया गया।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment